गोल्डेन महाराज द्वारा 15वा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

काकादेव के पिपलेश्वर धाम में  गूगल गोल्डेन मनोजानंद महाराज जी द्वारा 15 वा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है  जिसमें रात्रि में राम कथा का श्रोता आनन्द लेते हैं  कार्यक्रम में प्रतिदिन समाज सेवियों का महाराज जी द्वारा सम्मानित किया जाता है आज धर्मार्थ सेवा समिति अध्यक्ष व आचार्य पं राजन शास्त्री ने अपने विचारों से श्रोताओं को भावविभोर किया इसके पश्चात उनका अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया और उनके साथ आये हुए समिति के महामंत्री नितिन मिश्रा उपाध्यक्ष कुमार प्रीत पांडेय ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष प्रशान्त शुक्ला ,जोगेन्द्र कपूर राहुल द्विवेदी महेश सक्सेना पं प्रखर तिवारी और समाज सेवी जाग्रति अस्पताल के मालिक डॉ यू एस सिंह भाजपा नेता दीपू चौहान आदि का गोल्डेन महाराज जी ने अंग वस्त्र और लड्डू गोपाल भेंट कर स्वागत किया। प्रमुख रूप से गौरव सिंह सत्यम सिंह राजलक्ष्मी अविनाश सिंह मनीषा सिंह अन्नू अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।